Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाशिवरात्रि के लिए १७१ सदस्यीय मूल समारोह समिति गठन

 

काठमांडू, माघ २५ – संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री एवं पशुपति क्षेत्र विकास कोष संचालक परिषद् के अध्यक्ष अनिलकुमार सिन्हा की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि २०८२ की तैयारी के लिए १७१ सदस्यीय मूल समारोह समिति गठन की गई है ।
इस वर्ष के महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी के लिए गठन की गई समिति में काठमांडू महानगरपालिका, वडा नं ८ कार्यालय के साथ ही हितकारको निकायों के प्रतिनिधियों को भी सदस्य के रुप में रखा गया है । समिति पशुपति क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी के लिए काम कर रही है ये जानकारी पशुपति क्षेत्र विकास कोष ने दी है ।
मूल समारोह समिति अंतर्गत नौ विषयगत उपसमिति बनाकर पशुपति क्षेत्र में महाशिवरात्रि की तैयारी के लिए काम हो रहा है । यह जानकारी कोष के कार्यकारी निर्देशक एवं प्रवक्ता सुभाषचन्द्र जोशी ने दी है । मूल समारोह समिति अंतर्गत सुरक्षा उपसमिति की बैठक शुक्रवार को हुई थी । काठमांडू के प्रमुख जिला अधिकारी ईश्वरराज पौडेल की अध्यक्षता में हुए सुरक्षा उपसमिति की बैठक में नेपाली सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग के अधिकारियों की भी उपस्थिति थी । उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में महाशिवरात्रि पर्व में सुरक्षा व्यवस्था मिलाने को लेकर भी चर्चा की गई । फागुन ३ गते महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है ।

यह भी पढें   संघीय संसद की चार संसदीय समितियों की बैठक आज

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com