Thu. Mar 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 8 फरवरी 2026 रविवार शुभसंवत् 2082

*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
*ध्येयं सदा परिभवघ्नमभीष्ट दोहं*
*तीर्थास्पदं शिवविरिञ्चिनुतं शरण्यम्।*
*भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं*
*वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्॥*
*ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते।*
*अनुकंपय भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।*
*ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।*
*ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।।*
*ॐ घृणि सूर्याय नम:।।*

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 8 फरवरी 2026 रविवार*
शुभसंवत् :-2082
शाके:-1947
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-* *शिशिर*
*सौर्य माघ मास की प्रविष्टे 25,…*
माह:- फाल्गुन
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- सप्तमी रात्रि 4:56 तक उपरांत अष्टमी,
नक्षत्र:- स्वाती रात्रि शेष 5:35 तक उपरांत विशाखा,
योग:- गन्ड रात्रि 12:58 तक उपरांत वृद्धि,
करण:- विष्टि एवं बव
सूर्योदय :-प्रातः 06:30
सूर्यास्त :- संध्या 05:30
सूर्य :- *धनिष्ठा नक्षत्रे मकर राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *तुला राशौ च चन्द्रः*
*आज की ग्रह स्थिति*
👇
*मकरेभौम:, बुध: कुम्भे,
मिथुने देव वृहस्पति।*
कुम्भे चैव भृगु नंदन, शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*
🙏🙏🙏🙏🙏
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:22 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।

*आज के तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*

*आज भानु सप्तमी पर्व में श्री सूर्य एवं भगवान विष्णु पूजन पूर्वक गजेंद्र मोक्ष, विष्णु सहस्त्र नाम, श्री गणेश अथर्वशीर्ष, श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ एवं श्री सूर्य उपासना पूर्वक आदित्यहृदय स्तोत्र पाठ सर्व सिद्धि दायक, सर्वत्र विजय दायक, अखण्ड सुख सौभाग्य दायक एवं सबके लिए परम कल्याणकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि :-🌺*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज का दिन आप भागदौड़ से दूर रहकर शांति से बिताना पसंद करेंगे। आराकाशा के अनुसार घर के सदस्य खास कर महिलाये आपकी पसंद का विशेष ध्यान रखेंगे। प्रातः काल से जिस भी कार्य में जुटेंगे उसमे संध्या तक ही सफलता मिलेगी अथवा धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य व्यवसाय मंदा रहेगा फिर भी सहकर्मियों से व्यवहारिकता में कमी नही आने देंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय भी अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की आपसे अधिक अपेक्षाएं रहेंगी। जल्दबाजी में कार्य करने पर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। घर के बुजुर्ग अथवा बच्चों की सेहत ख़राब होने के कारण अतिरिक्त कार्य बढेगा।

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज के दिन आपके अंदर चंचलता एवं भावुकता अधिक रहेगी। आराकाशा के अनुसार अगर आप जागरूक न रहें तो आपसे कोई भी व्यक्ति अपना स्वार्थ आसानी से सिद्ध कर लेगा। इस वजह से बाद में परेशान हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक ही रहेगा। प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त प्रलोभन देकर आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे फिर धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगा। आज आपकी महात्त्वकांक्षाएँ भी अधिक रहेगी पूरी ना होने पर बेवजह दुःख रहेगा। परिजन का व्यवहार अनुकूल रहेगा महत्त्वपूर्ण कार्यो में मार्गदर्शन भी मिलेगा परन्तु आप इसकी अनदेखी करेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी आज अधिक ही रहेगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 मार्च 2026 रविवार* शुभसंवत् :-2082Q

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य मे अधिक सतर्कता बरतने की सलाह है। आपसी संबंधों को लेकर भी गंभीर रहे आज किस की अनदेखी करने से बने बनाये लाभ कमजोर भी हो सकता है अतः सावधानी से कार्य करें। आज आपका मन कार्य करते हुए भी कही और रहेगा जिससे कार्य बिगड़ सकते है। आज अधिक धैर्य का जागरूकता का परिचय दें। क्रोध के भी कई प्रसंग बनेंगे जो सम्बन्धो के कटुता लायेगी। घर की शांति अचानक भंग हो सकती है। आज क्रोध ना करें तो सब अच्छा होगा। भाई बंधु अपनी बात मनवाने के लिए गलत व्यवहार कर सकते है। सावधान रहें। स्त्रीवर्ग अधिक भावुक रहेंगी जिससे आपसी सम्बन्ध बिखरने से बच भी सकते है। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य आँख बंद कर ना करें। सन्तानो के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं लंबी यात्रा ना करें।

*कर्कराशि🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज के दिन आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे। आराकाशा के अनुसार सामाजिक क्षेत्र पर परिवार के सहयोग से नाम और काम दोनों मिलेगा। फिर भी आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आज आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। धन लाभ कम परन्तु समय से होगा। सन्तानो के व्यवहार में उदंडता आ सकती है।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आराकाशा के अनुसार दिन के आरंभिक भाग में पुरानी योजना पूर्ण होने से अथवा अन्य कार्यो से धन की आमद होगी मध्यान तक आशा से अधिक लाभ कमा लेंगे। इसके बाद का समय भी लाभ वाला रहेगा लेकिन प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ेगा। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी घर एवं धार्मिक क्षेत्रो पर पूजा पाठ में भाग लेंगे। विरोधियो के प्रति उदासीन व्यवहार भविष्य के लिये हानिकारक रह सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था ना पनपने दें आगे परेशानी बन सकती है। महिलाये आज दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य रहने से अधिक व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारी में खर्च करना पड़ेगा।

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज दिन के आरम्भ में आप प्रत्येक कार्यो से मन चुरायेंगे। आराकाशा के अनुसार आलस्य अधिक रहने से दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। अतः आलस्य न करें। धार्मिक कार्यो में रुचि रहने से मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। सामाजिक व्यवहारिकता आज कई क्षेत्रों पर काम आएगी इसलिए जिद्दी व्यवहार को बीच में ना आने दें। व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी परन्तु धन की प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ सकता है। नए कार्यो की रूपरेखा अवश्य बना सकते है पर आज आरम्भ नाही करें तो बेहतर रहेगा। परिजनों की आवश्यकता की अनदेखी अशांति खड़ी करेगी विशेष कर महिलाये आपसे ज्यादा असंतुष्ट रहेगी। सन्तानो के कारण खर्च करना पड़ेगा।

यह भी पढें   सामानुपातिक में रास्वपा को अबतक ११ लाख एक हजार ६२५ मत

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए सावधानी पूर्ण रखें। आराकाशा के अनुसार
दिन के आरम्भ में नए कार्यों से धन लाभ की संभावना है, अतः अच्छे अवसर का लाभ लें।कार्यों के प्रति आलस्य और लापरवाही न करें। अन्यथा परिणाम शून्य हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर कुछ ना कुछ बदलाव लाने का प्रयास न करें अन्यथा इससे आपकी पुरानी पहचान खराब हो सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक मंदी का कारण बन जायेगी। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आ सकती है। इसलिए मौन रहें। आध्यत्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। दिन का कुछ समय कागजो की देखभाल में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन रहेगा।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार दिन के आरंभिक भाग में आकस्मिक धन लाभ होने से उत्साह बढेगा कार्यो को अधिक समर्पण के साथ करेंगे। आपके अंदर नई चेतना एवं स्फूर्ति बनेगी परोपकार की भावना अधिक रहने से विरोधियो के उटपटांग कुतर्कों का भी बुरा नहीं मानेंगे।  आर्थिक आयोजन आज निर्विघ्न संपन्न होंगे भविष्य की योजनाओं पर भीं खर्च कर सकते है। आज आपको जितना भी लाभ मिलेगा उसी में संतोष कर लेंगे। मित्र परिचितों से शुभ समाचार की प्राप्ति आनंद को दुगुना करेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक थकान रहेगी दोपहर के बाद पेट अथवा पीठ सम्बंधित समस्या हो सकती है।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज के दिन आप अपनी एवं परिवार की महात्त्वकांक्षाओ को पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगे। आराकाशा के अनुसार धन प्राप्ति की कामना दिन की शुरुआत से ही मन मे बनी रहेगी। मध्यान तक इसमे काफी हद तक सफल भी हों जाएँगे। हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज रह सकते है। घर के अन्य सदस्य भी बुजुर्गो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे स्थिति स्वतः ही सामान्य हो जायेगी धैर्य के साथ मौन बनाये रखें।

यह भी पढें   ‘हिन्दी साहित्य उत्सव’ में याद किए गए चार साहित्यकार

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज के दिन आपकी बुद्धि विवेक जाग्रत होने से प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करेंगे। आराकाशा के अनुसार आज आपके कार्यो में बेवजह दखल देने वालो के कारण  सही दिशा में जा रहे कार्य गलत होने की संभावना है। धन को लेकर आज अपना व्यवहार लापरवाही वाला न रखें। किसी से किये वादे समय पर पूर्ण करें । महिलाये सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यो में विशेष रूचि लेंगी इनमे आगे भी रहेंगी। नौकरी पेशा महिलाओं को घर एवं कार्य क्षेत्र पर तालमेल बैठाने में समय देना होगा। फिर भी संध्या के आस-पास शुभ समाचार मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। संध्या के समय आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा।

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आज के दिन आस-पास का वातावरण आपकी सोच के विरुद्ध रहने से आप क्रोध आवेश से भर सकते हैं। आराकाशा के अनुसार हास्य भरी बातो को भी प्रतिष्ठा से जोड़ने पर टकराव की स्थिति न बनने दें। व्यवसाय में अपने से बड़ों से निर्णय लें। अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही अच्छा रास्ता मिलेगा। आस-पड़ोसियों की मामूली बातों को अनदेखा करें अन्यथा अकारण ही विवाद गहरा सकता है। शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। विद्यार्थी वर्ग को परिश्रम का उचित परिणाम के लिए परिश्रम करना चाहिए। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*
आज के दिन आपको कही ना कही से अचानक धन की प्राप्ति होगी। आराकाशा के अनुसार नियमित होने वाली आय के साथ ही अतिरिक्त आय भी बना लेंगे। कारोबारी लोग पूर्व में लिए निर्णय से आज अच्छा लाभ उठा सकते है। कार्य क्षेत्र पर सभी लोग आपके व्यवहार से  प्रसन्न रहेंगे। परिवार की महिलाएं एवं बुजुर्ग आपको अधिक स्नेह देंगे। कार्य व्यवसाय से आज भविष्य के लिए भी धन का संकलन कर लेंगे। आवश्यक कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। उधारी का धन फंसने से नई परेशानी बढ़ेगी परन्तु धन को लेकर आज किसी से बहस ना करें डूबने की भी सम्भावना है। घर में भी उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। दिखावे पर खर्च भी अधिक रहेंगे। स्त्री सुख मिलेगा।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
🌺🌹🌸🌺🌺🌹
*!!🌹शास्त्र संग्रह के साथ🌹!!*
*आप के पूरे परिवार के उत्तम आयु आरोग्यता, पद, संपूर्ण कुशलता एवं सबका साथ, सबका विकाश, एवं सबके कुशलता के कामना के साथ, नित्य दिन सदैव तत्पर आप सबका…*


🌺🌹🌸🌹🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹🌺कार्यालय🌺🌹*
*🌹!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!🌹*
*🌺(अहर्निशं सेवा महे)🌺*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *