Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुजफ्फरपुर को हरा कर पूर्णिया ने अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट पर किया कब्जा

 

हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र)

प्रशांत क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पूर्णिया व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया । फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । मुजफ्फरपुर की ओर से मणिकांत ने 57 व अमित ने 22 रनों का योगदान दिया. ।वही पूर्णिया की ओर से शिशिर साकेत ने 2 व शाकिब आलम ने 2 विकेट चटकाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया की टीम ने शिशिर साकेत 58 व अयान के 35 रनों की बदौलत 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । पूर्णिया के शिशिर साकेत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्लब के उपाध्यक्ष दिनेश साह के द्वारा दिया गया । पूर्णिया के शिशिर साकेत को ही पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन हेतु मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार डिफेंडर क्लब के अध्यक्ष व समाजसेवी मुदस्सर हयात के हाथों पंद्रह हजार का चेक दिया गया । उपविजेता मुजफ्फरपुर की टीम को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार पूर्व मुख्य पार्षद अनीता देवी व राजू राय की ओर से दिया गया । इस अमन मिश्रा मेमोरियल इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रॉफी व एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार समाजसेवी व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव के द्वारा दिया गया । टूर्नामेंट को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह, पार्षद प्रभात सिंह, मीडिया प्रभारी अजय उर्फ खुशबू दुबे, मोहम्मद असलम, मुजफ्फर हयात , जावेद, गुड्डू सिंह, बद्दू, अमित सिंह, सपन मजूमदार, संतोष शर्मा , त्रिभुवन राय , कुंदन पौदार , रमेश चौधरी, हसन अंसारी उर्फ नन्हे , मिथिलेश झा, अमित झा , रंजीत झा , मुनिलाल यादव , राजीव यादव , एमडी फहीम , गंगा सिंह आदि सक्रिय दिखे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, जोगबनी थाना के इंस्पेक्टर राजीव कुमार आजाद , जोगबनी थाना के अधिकारी बिष्णु कांत , गोरख कुमार , अरबिंद कुमार राव एसएसबी कैंप प्रभारी हरेंद्र सिंह, एसएसबी अधिकारी लक्ष्मण वर्मा , इंस्पेक्टर पवन झा , जोगबनी के पूर्व उप मुख्य पार्षद नरेश प्रसाद , बासुकिनाथ राय , भाजपा नेता भानु प्रकाश राय , मंटू भगत , दिवाकर दुबे ,राजकुमार साह , मनोज सिंह ,घनश्याम मिश्र , मनोज दुबे , संजय दुबे , राघव मिश्रा , राकेश ठाकुर , प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ मृगेंद्र सिंह , वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र सिंह तथा नेपाल से अतिथि के रूप में प्राइम अस्पताल का डायरेक्टर सनातन मंडल, पारस अस्पताल का मैनेजर लकी अंसारी ,न्यूरो अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर दीपेश पोखरेल , रानी आंखा अस्पताल डा. रामसेवक जी ,नेपाली कांग्रेस के नेता राजेश गुप्ता, स्वर संगीतालय विराटनगर के अध्यक्ष कुशेश्वर राई , मैथिल ब्राह्मण महासभा मोरंग के अध्यक्ष मनोज मिश्र , इंजीनियर सुधानंद झा , संतोष झा , प्रेम झा , कविता झा फारबिसगंज निवासी मनीष देव , कुर्साकांटा निवासी एमडी शमीम , पूर्णिया निवासी अमरदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे । टूर्नामेंट समापन समारोह में अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया ।

यह भी पढें   चीन ने केरुङ सड़क मार्ग खोला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com