Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईसीसी टी–२० विश्व कप २०२६ – नेपाली टीम को प्रधानमंत्री कार्की ने दी शुभकामना

 

काठमांडू, माघ २५ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने नेपाली क्रिकेट टीम के खिलाडि़यों को शुभकामना दी है । आज मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में नेपाल अपना पहला मैच इंग्लैंड के साथ खेलने जा रहा है । इस ऐतिहासिक ट्वेंटी–२० विश्वकप खेल में नेपाल विजय हो यह शुभकामना प्रधानमंत्री कार्की ने दी है ।
प्रधानमंत्री ने विजय की शुभकामना देते हुए कहा है कि कप्तान रोहित पौडेल के नेतृत्व की टीम आज मैदान में नेपाल के आत्मविश्वास, एकता और सामूहिकता की बेजोड़ प्रस्तुति देगी ।
आईसीसी टी–२० विश्वकप खेल रहे नेपाल को विश्वभर के प्रशंसकों का समर्थन मिल रहा है । विगत में टीम द्वारा दिखाए गए चमत्कार और सफलता ने आज के खेल को और विशेष बनाया है ।
पूरे राष्ट्र की ओर से प्रधानमंत्री ने नेपाली खिलाडि़यों को हार्दिक शुभकामना व्यक्त करते ‘विजयी भवः’ कहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *