आईसीसी टी–२० विश्व कप २०२६ – आज नेपाल और इंग्लैंड बीच मुकाबला
काठमांडू, माघ २५ – आईसीसी टी–२० विश्व कप २०२६ अपना पहला खेल आज नेपाल इंग्लैंड के साथ खेलने जा रहा है । इस खेल को देखने के लिए नेपाली समर्थक बहुत उत्साहित हैं । शनिवार से शुरु हुए इस प्रतियोगिता के पहले दिन तीन खेल समाप्त हो चुके हैं और तीनों ही खेल में एशोसिएट टोली ने टेस्ट टीम को कड़ी टक्कर दी थी ।
आज होने वाले खेल में भी नेपाल इंग्लैंड को जीतकर सुखद शुरुआत करेगी इस अपेक्षा के साथ समर्थक स्टेडियम में पहुँच चुके हैं । आज का पहला खेल न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच हुई । अभी मैच शुरु भी नहीं हुआ है लेकिन नेपाली समर्थकों की भीड़ स्टेडियम में पहुँच चुकी है । नेपाल का खेल सवा ३ बजे मुम्बइ क वानखेडेÞ स्टेडियम में शुरु होगा ।


