Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वास्थ्य दान नहीं है, स्वास्थ्य सुरक्षा है – गगन थापा

 

काठमांडू, माघ २५ – नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम को लेकर कहा है कि इसमें आवश्यक सुधार कर हरेक नेपाली नागरिक को समेटा जाएगा । सामाजिक संजाल में एक वीडियो जारी करते हुए उन्होेंने संदेश दिया है कि अब पैसा नहीं होने के कारण से कोई भी नेपाली इलाज से वंचित नहीं होगा । उन्होंने कहा कि ‘स्वास्थ्य दान नहीं है, स्वास्थ्य सुरक्षा है ।’
सभापति थापा ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा को राष्ट्रीय गौरव का कार्यक्रम बनाना है इसके लिए , युनिवर्सल कवरेज सुनिश्चित किया जाएगा, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को एकीकृत किया जाएगा तथा तीनों तहों के स्वास्थ्य प्रणाली को जोड़ा जाएगा ।

यह भी पढें   ‘नो लाइन, ओनली ऑनलाइन’ कहकर सरकार में आई रास्वपा ने जनता को बारिश में भीगते हुए लाइन में खड़े होने के लिए किया मजबूर – वर्षमान पुन

वीडियो में उन्होंने अपने स्वास्थ्य मंत्री कार्यकाल के अनुभव को साझा किया है और उसे याद करते हुए यह भी याद दिलाया कि उन्होंने कई ऐसे नागरिक देखे, जिन्हें पैसे की कमी के कारण इलाज छोड़ना पड़ा और जिनके परिवार की संपत्ति तक खत्म हो गई । इसी पीड़ा को देखकर ही उन्होंने स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत की थी । उनका कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानदंडों के अनुसार जेब से होने वाला स्वास्थ्य खर्च न्यूनतम होना चाहिए, जबकि नेपाल में यह निर्धारित स्तर से तीन गुना अधिक है।
अपने वीडियों संदेश में उन्होंने यह भी कहा है कि –कांग्रेस को जिम्मेदारी मिलने के बाद स्वास्थ्य बीमा को पहली प्राथमिकता में रखते हुए उसमें सुधार किया जाएगा, उसका कवरेज बढ़ाया जाएगा और अंततः (कुछ अपवादों को छोड़कर) खर्चीला इलाज भी बीमा के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है ।
उन्होंने इस बात पर भी जोड़ दिया कि स्वास्थ्य को संवैधानिक अधिकार मानकर सरकार को काम करना चाहिए ।

यह भी पढें   मोटरसाइकिल सड़क डिवाइडर से टकराई...दो लोगों की मृत्यु

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com