आज देश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
काठमांडू, माघ २६ –आज देश के कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना है । कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी होगी । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में तराई हिस्सों के कुछ स्थानों में घुंघ और कुहासा लगा रहेगा । सुदूरपश्चिम प्रदेश के सा ही देश के पहाड़ी और हिमाली हिस्सों में साधरणतः बादल लगे रहेंगे । बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः साफ ही रहेगा । कोशी, गंडकी और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाड़ी और हिमाली हिस्सों के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।
विभाग ने जानकारी दी है कि आज रात तराई हिस्सों के कुछ स्थानों में घुंघ लगे रहेंगे । कोशी, गंडकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली हिस्सों में साधरणतः बादल छाएं रहेंगे । बाकी हिस्सों में आंशिक बादल लगे रहेंगे । कोशी और गंडकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी और हिमाली हिस्सों के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है । विभाग ने बताया है कि अभी नेपाल में पश्चिमी हवाओं का आंशिक प्रभाव है ।


