Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान चुनावः प्रधानमंत्री ताकाइची पार्टी की ऐतिहासिक जीत

 

काठमांडू, माघ २६ – जापान में रविवार को हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की लिबरल डेमोके्रटिक पार्टी (एलडीपी) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है । बीबीसी के अनुसार जापान की प्रतिनिधि सभा में कुल ४६५ सीट में एलडीपी ने अकेले ३१६ सीटों पर जीत हासिल की है । जबकि बहुमत के लिए २३३ सीट चाहिए लेकिन एलडीपी गठबंधन ने कुल ३५२ सीटें हासिल की हंै । एलडीपी की यह जीत अभी तक की सबसे बड़ी जीत है । इससे पहले एलडीपी ने सबसे ज्यादा सन् १९८६ में ३०० सीटें जीतीं थीं । चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री ताकाइची ने बताया कि वो जापान को मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए अपनी नीतियों को आगे बढ़ांगी । उन्होंने यहाँ तक कहा कि अगर आवश्यकता हुई तो वे विपक्षी के साथ भी काम करने को तैयार होंगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *