रामेछाप में बस दुर्घटना, ६ लोगाें को बचाया गया, तीन की अवस्था गंभीर
काठमांडू, माघ २७ – रामेछाप में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । आज (मंगलवार) की सुबह मन्थली नगरपालिका–६ स्थित सेलेघाट स्थित मसानटार में यह बस दुर्घटना हुई है । दुर्घटना होने की जानकारी प्रमुख जिला अधिकारी श्यामकृष्ण थापा ने दी है । बस सड़क से लगभग १०० मीटर नीचे तामाकोशी नदी में गिर गई है ।
जिला अधिकारी के अनुसार बस से ६ लोगों को बचा लिया गया है । उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भी भेज दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि ‘६ लोगों को बचाया गया है जिसमें से तीन की गंभीर अवस्था छ । अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि बस में कितने लोग थे । बस पानी के भीतर है और बचाव कार्य जारी है । बस काठमांडू से रामेछाप के धोबी की ओर जा रही थी ।





