Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुर्खेत से काठमांडू आ रही बस में लगी आग सभी ४४ यात्री सुरक्षित

 

काठमांडू, माघ २९ – काठमांडू से सुर्खेत जा रही ना.७.ख ६०४८ नंबर के बस में आग लग गई । तौलिहवा भैरहवा सड़क खंड अन्तर्गत कपिलवस्तु के शुद्धोधन गाँवपालिका–६ टिटिहिरिया में आज सुबह लगभग४ बजे के आसपास एक बस में आग लग गई, बस पूरी तरह से जल गई है ।
चलती हुई बस में अचानक से आग लग गई । आग लगे हुए अवस्था में बस को सड़क किनारे रोका गया जहाँ बस के बाएं चक्का में आग लग चुकी थी । स्थानीयवासी, पुलिस और कपिलवस्तु नगरपालिका से भेजे गए दमकल से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन बस आधे घंटे में ही पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई । ये जानकारी इलाका पुलिस कार्यालय पकडी ने दी है ।
घटना में किसी तरह की मानवीय क्षति नहीं होने की भी जानकारी मिली है । बस में ४४ यात्री सफर कर रहे थे, और सभी यात्री सकुशल हैं । बस में आग लगने से कुछ यात्रियों के सामान जल गए हैं । पुलिस का कहना है कि आग क्यू लगी इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है । अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *