त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के भीतरी तथा आसपास के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा जारी

काठमांडू, माघ २९ – जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के भीतरी तथा आसपास के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा जारी की है । कुछ समूह और राजनीतिक दलों द्वारा एक विज्ञप्ति जारी की गई है कि वे फागुन १ गते प्रदर्शन करने वाले है । इस सूचना के मिलने के बाद ही यहाँ निषेधाज्ञा जारी की गई है । स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार से लेकर एक महीने तक के लिए विमानस्थल के भीतरी क्षेत्रों में निषेधाज्ञा जारी करने की जानकारी दी है । निषेधाज्ञा जारी होने के साथ ही अब पाँच से ज्यादा लोग एक जगह जमा होकर अनसन, धर्ना, घेराव, जुलूस, प्रदर्शन तथा सभा जैसे विरोध का कार्यक्रम नहीं कर सकते है ।
प्रमुख जिला अधिकारी ईश्वरराज पौडेल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि– ‘विमानस्थल प्रवेश करने वाले गोल्डेन गेट से लेकर विमानस्थल परिसर क्षेत्र के भीतर तक के सम्पूर्ण सड़क, आन्तरिक टर्मिनल क्षेत्र, अन्तराष्ट्रीय टर्मिनल क्षेत्र, पार्किंग क्षेत्रों के साथ ही विमानस्थल के भीतरी सम्पूर्ण क्षेत्रों में पाँच से ज्यादा लोग जमा होकर अनसन, धर्ना, घेराव, जुलुस, प्रदर्शन तथा सभा जैसे विरोध का कार्यक्रम नहीं कर सकते हैं ।
आदेश में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि विमानस्थल जैसे अत्यन्त संवेदनशील क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में जमा होकर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने से उत्तेजित भीड से तोड़फोड़, आगजनी जैसे उच्छृङ्खल गतिविधि हो सकती है ।

