Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डोल्पा जीप दुर्घटना एक की मृत्यु तीन घायल

 

काठमांडू, माघ २९ – डोल्पा में हुए जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और तीन लोग घायल हैं । त्रिपुरासुन्दरी नगरपालिका–३ जिउ गाँव से त्रिपुराकोट आ रही ग१ज ८०९९ नंबर की बलेरो जीप आज गुरुवार की सुबह साढे १० बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । दुर्घटना में त्रिपुरासुन्दरी–३ जिउ गाँव के ही लगभग ४५ वर्षीय धनचन्द्र धराला की मृत्यु होने की जानकारी पुलिस ने दी है ।
जिउ गाँव के ही लगभग ३८ वर्षीय सुकलाल गुरूङ, त्रिपुरासुन्दरी–४ की ४५ वर्षीय रमा बोहोरा और चालक घायल हुए हैं । घायलों को और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजे जाने की जानकारी त्रिपुराकोट पुलिस चौकी ने दी है । चालक सल्यान के कुमाख गाँवपालिका के २५ वर्षीय एलिस बुढाथोकी को पुलिस चौकी त्रिपुराकोट ने नियंत्रण में ले लिया है । दुर्घटना के बारे में और जाँच पड़ताल की जाने की जानकारी पुलिस ने दी है ।

यह भी पढें   श्री हरि मानव कल्याण मंच जनकपुर में उम्मीद की किरण बनाअति लोगों के घर तक खाद्यान्न पहुंचाया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com