मैं किसी भी पार्टी में रहूँ काम लोकतंत्र और मधेश के लिए ही करुँगा – मनिष मिश्र
काठमांडू, माघ २९ – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के केन्द्रीय समन्वय समिति के सदस्य मनिष मिश्र ने कहा है कि वो चाहे किसी भी पार्टी में रहें, काम लोकतन्त्र और मधेश के लिए ही करेंगे । सर्लाही–४ में टिकट नहीं पाने से असंतुष्ट मिश्र ने कांग्रेस में प्रवेश किया है ।
उन्होंने बताया कि वे महन्थ ठाकुर नेतृत्व के लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के महासचिव थे । पार्टी छोड़ने का एक कारण यह भी बताया कि जसपा नेपाल में अभिभावकत्व का अभाव है । लोसपा नेपाल ने जसपा नेपाल से एकता कर ली है । जसपा नेपाल के संरक्षक महन्थ ठाकुर राष्ट्रीय सभा में जा चुके हैं । सर्लाही–४ महन्थ ठाकुर का पुराना क्षेत्र है । मिश्र ने निराश होते हुए बताया कि इस क्षेत्र में उन्होंने महन्थ ठाकुर को अभिभावक के रूप में नहीं पाया । नेता मिश्र कई वर्ष से वहाँ से चुनाव की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अन्तिम समय में माओवादी से आए रामेश्वर राय को टिकट दे दिया गया ।
उन्होंने कहा – चुनाव लड़ने से बहुत पहले ही वे इस क्षेत्र में तैयारी कर रहे थे । लेकिन अचानक ३–४ दिन पहले मात्र पार्टी में प्रवेश करने वाले रामेश्वर को पार्टी ने टिकट दिया जबकि उनका क्षेत्र ३ है । जानबुझकर मुझे पीछे करने के लिए भी मेरा टिकट उन्हें दे दिया गया । कुछ दिनों बाद वो कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे जिसकी तैयारी हो रही है । उन्होंने यह भी कहा कि चाहे वो जिस भी पार्टी में रहें काम लोकतन्त्र और मधेश के लिए ही करेंगे ।


