Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार द्वारा नेपाल को चुनाव संबंधी सहयोग की तीसरी खेप उपहार स्वरूप प्रदान

 

काठमांडू, 29 माघ 2082 — भारत सरकार की ओर से नेपाल को चुनाव संबंधी सहायता की तीसरी खेप औपचारिक रूप से हस्तांतरित की गई। काठमांडू स्थित गृह मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में भारत के राजदूत महामहिम नवीन श्रीवास्तव ने यह सहयोग नेपाल के गृह मंत्री श्री ओमप्रकाश अर्याल को सौंपा।

तीसरी खेप के तहत 270 से अधिक वाहन एवं अन्य सामग्री प्रदान की गई है, जिनमें नेपाली सेना के लिए 50 ट्रक भी शामिल हैं। ये सामग्री आगामी निर्वाचन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए नेपाल सरकार के अनुरोध पर उपलब्ध कराई गई है। नेपाली सेना के लिए प्रदान किए गए ट्रकों को प्रधान सेनापति महारथी अशोक राज सिग्देल ने राजदूत श्रीवास्तव से ग्रहण किया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 16 सितंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् :2083

इस अवसर पर गृह मंत्री श्री अर्याल ने समय पर और महत्वपूर्ण सहयोग उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच संबंध पारस्परिक हित, व्यापक सहयोग, आपसी विश्वास, मित्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं।

इससे पहले चुनाव संबंधी सहयोग की पहली दो खेप—जिनमें 310 से अधिक वाहन एवं अन्य सामग्री शामिल थीं—6 माघ और 15 माघ 2082 को नेपाल को सौंपी जा चुकी हैं। शेष सहयोग भी आगामी दिनों में विभिन्न चरणों में प्रदान किए जाने की अपेक्षा है।

यह भी पढें   भारतीय राजदूतावास, काठमांडू द्वारा 'हिंदी दिवस समारोह 2026' का आयोजन: 'हिंदी पखवाड़ा' का हुआ शुभारंभ

भारतीय पक्ष द्वारा दिया जा रहा यह सहयोग दोनों देशों के बीच बहुआयामी और बहुक्षेत्रीय विकास साझेदारी का प्रतीक है तथा भारत और नेपाल की जनता के बीच गहरे विश्वास और मैत्री संबंधों को और सुदृढ़ करता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com