Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाशिवरात्रि एवं 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर हुआ भव्य ध्वजारोहण एवं नगर भ्रमण

 

रक्सौल: सीमावर्ती शहर रक्सौल के नागा रोड स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उपसेवा केन्द्र सुख शांति भवन में बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि एवं 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के पावन अवसर पर शिव अवतरण एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण महापर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण समारोह से हुआ। आध्यात्मिक ध्वज फहराकर शिवशक्ति के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात नगर भ्रमण निकाला गया, जिसमें शिवभक्ति के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला, अंगवस्त्रम एवं स्मृति प्रतीक भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बीरगंज (नेपाल) शाखा की प्रमुख रवीना दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपनी ओजस्वी, ललित एवं रसमयी अमृतवाणी के माध्यम से शिव अवतरण के दिव्य रहस्यों तथा आध्यात्मिक सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके मंगलमय उद्बोधन ने सत्संग भवन में उपस्थित श्रद्धालुओं की आत्मा को गहराई से स्पर्श किया और वातावरण को दिव्य अनुभूति से सराबोर कर दिया।

यह भी पढें   कांग्रेस में नई रणनीति: शेखर-शशांक गुट ने गगन थापा के नेतृत्व को स्वीकार किया

सुमधुर भजनों की मधुर ध्वनि के बीच शिव जयंती का प्रतीक केक काटा गया, जिसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

समूचा आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं में आत्मिक जागृति का नया संचार किया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में बी.के. आकाश भ्राता, भरत प्रसाद गुप्त, रजनीश प्रियदर्शी, अरुण कुमार गुप्ता, अरविंद जायसवाल, अमरदीप गुप्ता, प्रीति सर्राफ सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *