Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुन ने मतदाताओं से किया आग्रह झाँक्री के साथ बुरा बर्ताव नहीं करें

 

काठमांडू, माघ २९ – म्याग्दी जिला प्रतिनिधिसभा निर्वाचन क्षेत्र नंबर १ के स्वतन्त्र उम्मीदवार महाविर पुन ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे नेकपा (एमाले) की नेतृ रामकुमारी झाँक्री के साथ बुरा बर्ताव नहीं करें । कुछ दिन पहले एक सार्वजनिक अभिव्यक्ति में झाँक्री ने पुन को ‘बेवकूफ’ कहा था लेकिन पुन ने झाँक्री को लेकर कहा कि इसके लिए झाँक्री से बुरा बर्ताव  करना आवश्यक नहीं है ।
पुन ने कहा कि उन्होंने अभी तक कोई नौकरी नहीं की, व्यापार–व्यवसाय भी नहीं किया है तथा खेती किसानी संबन्धी अनुभव भी सीमित ही है इसलिए यदि उन्होंने बेवकूफ कह भी दिया तो मुझे कोई फरक नहीं पड़ता है ।
इसी तरह उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार केन्द्र स्थापना करने के उनके प्रयासों और वीरगंज स्थित कृषि औजार कारखाना संचालन के लिए जब उन्होंने पहल की थी तब भी उनकी बहुत आलोचना हुई थी । आलोचना होना सामान्य बात है । उन्होंने कहा कि जैसा कि झाँक्री ने कहा था, उनमें निरंतरता नहीं थी और उन्होंने सांसद बनने के लिए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढें   रक्षा बंधन और जनेऊ पूर्णिमा आज: सनातन परंपरा, आत्मरक्षा और भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com