Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह का विमानस्थल में समर्थको द्वारा स्वागत

 

काठमाडू, फागुन १ – पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में आ पहुँचे हैं । विमानस्थल में उनके समर्थकों ने विभिन्न नारें सहित उनका स्वागत किया है । शाह ने गाड़ी से समर्थकों को हाथ हिलाकर धन्यवाद दिया है । विमान स्थल में उनके समर्थकों की भारी भीड़ उपस्थित थी । समर्थक उन्हेें रैली के साथ निर्मल निवास पहुँचाने की तैयारी कर रहे हैं ।
समर्थकों द्वारा यह नारा भी लगाया गया कि ‘हमारे राजा हमारा देश, राजा आओं देश बचाओं’ । विमानस्थल में स्थानीय प्रशासन ने निषेधाज्ञा समेत जारी की है । राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाओं महाअभियान नेपाल के संयोजक दुर्गा प्रसाईं ने शाह का विमानस्थल भीतर ही स्वागत किया था । पूर्वराजा शाह झापा से हेलीकॉप्टर में काठमांडू आए हैं ।

यह भी पढें   एनडीटीवी वर्ल्ड आगामी 27 को भारत और नेपाल वैश्विक संवाद श्रृंखला शुरू करने जा रहा है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com