Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

 

काठमाडू, फागुन १ – बंगलादेश में ३५ वर्ष के बाद कोई पुरुष देश का प्रधानमंत्री बनेगा । सन् १९८८ में काजी जाफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे । उसके बाद सन् १९९१ से लेकर २०२४ तक बंगलादेश की राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और खालिदा जिया का प्रभुत्व रहा । इन दो महिलाओं ने ही बार–बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी ।
बंगलादेश में शेख हसीना ने देश छोड़ा और खालिदा जिया के निधन के बाद पहली बार गुरुवार को चुनाव हुआ । शेख हसीना की पार्टी आवामी लिग को इस चुनाव में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई । वहाँ के चुनाव आयोग का कहना कि सन् २०२४ में जो विद्यार्थी आंदोलन के क्रम में हिंसा हुई उस हिंसा में आवामी लिग की भूमिका थी , इसलिए यह निर्णय लिया गया ।
पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को निर्णायक जीत दिलाने के लिए तारिक रहमान को बधाई दी है।
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक संजाल पर लिखा है कि “इस विजय ने यह साबित कर दिया है कि बंगलादेश की जनता में आपके नेतृत्व प्रति विश्वास है ।” उन्होंने यह भी लिखा है कि “भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बंगलादेश के समर्थन में निरंतर खड़ा रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *