Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्याड्जा पहुँचे रवि कहा– इसबार हमें अवसर दें

 

काठमाडू, फागुन १ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा)के सभापति रवि लामिछा चुनावी माहौल को समझने के लिए स्याङ्जा पहुँचे । स्याड्जा में हुए एक कायैक्रम को संबोधित किया । अपने संबोधन के क्रम में उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव ‘नए विकल्पों’की परीक्षा है । उन्होंने अपने ‘स्याङ्जा आने के कारण को लेकर कहा मैं यह देखने आया हूँ कि स्याड्जा मतदान के लिए तैयार है या नहीं ।’ उन्होंने कहा कि ‘इस बार हमें अवसर दें और पाँच वर्ष परीक्षण करके देखिए ।’
चुनावी अभियान अन्तर्गत जनमत समझने के क्रम में लामिछाने ने गुरुवार कुभिण्डे से लेकर चापाकोट तक १९ स्थानों में पहुँचकर लोगों से मुलाकात की । उन्होंने स्याङ्जा सदरमुकाम में आयोजित सभा को भी संबोधित किया । अपने संबोधन के क्रम में ही उन्होंनो कहा कि फागुन २१ का होने चुनाव पिछले चुनावों की तरह केवल परम्परागत प्रतिस्पर्धा नहीं है, यह ‘नए विकल्पों ’की परीक्षा है ।
उन्होंने मतदाताओं से कहा कि आगामी पाँच वर्ष देश के दिशानिर्देश तय करने का समय है । इस समय को देखते हुए बहुत सोचकर, समझकर अपना निर्णय लें ।
स्याङ्जा में प्रतिनिधिसभा के दो चुनाव क्षेत्र हैं । रास्वपा ने क्षेत्र नंबर १ में डा. धनंजय रेग्मी और क्षेत्र नंबर २ में झविलाल डुम्रे को अपना उम्मीदवार बनाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *