Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शतक रक्तदाता पवन जायसवाल सहित १५ लोगोंद्वारा रक्तदान

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–२२ स्थित नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा के आयोजन में माघ २९ गते बिहीवार को आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में शतक रक्तदाता पवन जायसवाल सहित १५ लोगों ने रक्तदान किया  ।

नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–२२ स्थित नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा के प्राङ्गण में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा के आजीवन सदस्य, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सल्लाहकार तथा शतक रक्तदाता नेपालगञ्ज –१९ निवासी सञ्चारकर्मी पवन जायसवाल ने १ सौ ७ वीं बार रक्तदान किया ।

नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–२२ और २१ वडा कार्यालय के सहयोग में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा उप–सचिव मीरा अधिकारीद्वारा सञ्चालित कार्यक्रम में नेरेसो पुरैनी उप–शाखा के सभापति शिव कुमार वर्मा के अध्यक्षत में, गैर सरकारी संस्था महासंघ नेपाल के केन्द्रीय सचिव तथा कार्यक्रम के प्रमुख आतिथि नमस्कार शाह ने पानस में दीप प्रज्वलित करते हुये ब्यानर वाचन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया था । साथ ही खून संकलन करनेवाली पाकेट प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी को हस्तान्तरण किया था ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संकलित राहत सामग्री को किया सार्वजनिक

वह आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में नाइस नेपाल के अध्यक्ष हेमराज भट्ट ने स्वागत मन्तब्य ब्यक्त किया था । इसी तरह वह कार्यक्रम में प्रमुख आतिथि नमस्कार शाह, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सदस्य खगेश्वरी रावत, प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी लगायत लोगों ने अपनी–अपनी बिचार रक्खा था ।

वह रक्तदान कार्यक्रम में युवा घर के अध्यक्ष मन बहादुर भण्डारी, गौरव स्मृति तथा वि.योर.सेल्फ फाउन्डेसन के संरक्षक प्रदिप शाह, युवा गैसस महासंघ के अध्यक्ष माधव कार्की, नेरेसो पुरैनी उप–शाखा सदस्य सुमित्रा मल्ल, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँकेका कोषाध्यक्ष मनमोहन वर्मा लगायत नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा के पदाधिकारियों की सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   हाइड्रोपावर सुरंगों में बचाव कार्य को लेकर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने जारी किया विवरण

रक्तदान करनेवालों में इमरान खान, बिशाल गोडिया, निशाल अली हलवाई, पवन जायसवाल, सुधान्शु पासवान, मनोज गोडिया, दिनेश चौधरी, सचिन साहानी, हेमराज भट्ट, शंकर बस्याल, सुदामा यादव, रबिस वर्मा, अर्जुन गुरुङ्ग, केशव अर्याल और ओम प्रकाश चौहान सहित १५ लोगों ने रक्तदान किया । आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में रक्तदान स्वयंसेवी रक्तदाताओं को प्रमाण–पत्र सहित टी सर्ट बितरण किया गया था ।

अइसे ही वह कार्यक्रम में साना किसान कृषि सहकारी संस्था लि.पुरैनी, बास नेपाल, नाईस नेपाल, युवा घर, गौरव स्मृति तथा वि.योर.सेल्फ फाउन्डेसन बाँके, युवा गैसस महासंघ, सन्त निंकारी मण्डल बाँके, दिदी बहिनी समाज बाँके, कोपिला महिला कृषि सहकारी संस्था लि.पुरैनी, लगायत संघसंस्थाएँ की सहकार्य में रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है ।  वह रक्तदान कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी, सोम प्रकाश सापकोटा, सुनिता कुमाई, रुपेश थारु लोकेश थारु, ओम प्रकाश गोडिया और बीरेन्द्र योगी प्राविधिक में सहयोग किया था अन्य में रमिता शाह, राष्टी बुढामगर और मीना घर्तीमगर लगायत लोगों ने भी सहयोग किया था । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि तथा अतिथियों को नेरेसो पुरैनी उप–शाखा सदस्य सुमित्रा मल्ल ने अबीर और खादा लगाकर स्वागत की थी । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पुरैनी उप–शाखा के सभापति शिवकुमार वर्मा ने जानकारी कराया । 

यह भी पढें   नेपाल में विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया राहत अभियान, 8वीं उड़ान से भेजी मदद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com