Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईसीसी टी–२० विश्वकप– बेस्टइंडिज के खिलाफ नेपाल की खराब शुरुआत

 

काठमांडू, फागुन ३ – आईसीसी पुरुष टी–२० विश्वकप में आज वेस्टइंडिज और नेपाल के बीच मुकाबला हो रहा है । आज के खेल में नेपाल पहले बल्लेबाजी कर रहा है । नेपाल की खराब शुरुआत हुई है । भारत के मुम्बई स्थित वानखेडे स्टेडियम में हो रहे इस खेल में नेपाल ने ६ ओवर में ही अपने तीन विकेट खो दिए थे और केवल २२ रन ही बना सके थे । जारी विश्वकप में पावर प्ले में अभी तक का सबसे कम बनने वाला स्कोर यही है । अभी १६ ओवर चल रहा है और नेपाल ने ६ विकेट खोकर ७९ रन बनाएं हैं ।
ओपनर आसिफ शेख ने ११ रन बनाए । उन्हें जेसन होल्डर ने आउट किया है । कप्तान रोहितकुमार पौडेल ५ रन में आउट हुए । उन्हें म्याथ्यु फोर्ड ने आउट किया है । इसी तरह ओपनर कुशल भूर्तेल केवल १ रन बनाकर आउट हुए । उन्हें अकिल होसेन ने आउट किया । टॉस जीतकर वेस्टइंडिज ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *