पशुपति में साधुसंतों की भीड़

काठमांडू, फागुन ३ – आज, हिंदुओं का प्रमुख त्योहार महाशिवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस अवसर पर पूरे पशुपति परिसर से लेकर पशुपति क्षेत्रों में साधु संतो की भीड़ है । फागुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार को भगवान् शिव का अत्यन्त प्रिय दिन माना जाता है ।
पुराणों में कहा गया है कि भगवान शिव के प्रकट होने की रात की याद में यह त्योहार मनाया जाता है । चार रातों का उल्लेख किया गया है जिनमें कालरात्रि , मोहरात्रि, सुखरात्रि और शिवरात्रि । शिवरात्रि चार प्रमुख रातों में से एक है । महाशिवरात्रि के इस पावनअवसर पर पशुपतिनाथ दर्शन करने के लिए साधुसंतों की भीड़ उमरी हुई है । पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए भक्तजनों की लम्बी कतार आज सुबह से ही लगी हुई है ।

