Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही–३ में जसपा नेपाल के उम्मीदवार ने किया एमाले में प्रवेश

काठमांडू, फागुन ४ – रुपन्देही–३ में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल की ओर से प्रतिनिधि सभा सदस्य श्रीनिवास यादव ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है ।
उन्होंने सोमबार (आज) एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पार्टी के साधारण सदस्य सहित सम्पूर्ण जिम्मेदारी का परित्याग करते हुए नेकपा (एमाले) में समाहित होने की को घोषणा की है । यादव जसपा नेपाल के केन्द्रीय सदस्य भी हैं । प्रचलित कानून अनुसार उम्मीदवारी दर्ता कर मतदाताओं के घर घर पहुँचने के कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने पत्र में लिखा कि देश में वर्तमान विषम परिस्थिति को देखते हुए यह लगा कि देश की राजनीतिक स्थायित्व और निकास के लिए एमाले ही प्रमुख राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हो सकती है, इस विश्वास के साथ मैंने एमाले को चुना है । विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि ‘आज की तारीख से जनता समाजवादी पार्टी (जसपा), नेपाल के साधारण सदस्य सहित सम्पूर्ण जिम्मेदारी परित्याग करता हूँ । मैं अपनी उम्मीदवारी भी वापस लेता हूँ और नेकपा (एमाले) में समाहित होने की घोषणा करता हूँ ।’ यादव  ने अपने विश्वासी मतदताओं से आग्रह किया है कि वे एमाले के चुनाव चिन्ह में मतदान करें । रुपन्देही–३ में एमाले से बासुदेव घिमिरे उम्मीदवार हैं ।
एमाले प्रवेश करने पर उनका नेकपा (एमाले) रुपन्देही के अध्यक्ष यज्ञ गैरे, नेताओं में भुमिश्वर ढकाल, गोमादेबी आचार्य, भरत पोख्रेल, राजेन्द्र पन्थी ,प्रमोद यादब, हरिप्रसाद अधिकारी, उमा काफ्ले, अनुप बराल आदि ने पार्टी में स्वागत किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *