Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झापा ५ – ओली भेटघाट में व्यस्त

काठमांडू, फागुन ४ – एमाले अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस समय झापा ५ में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं । झापा ५ में ओली भेटघाट में व्यस्त हैं । आज दिनभर वो झापा ५ के अन्तर्गत दमक नगरपालिका के मुख्य चोकों पर पहुँचकर मतदाताआं के साथ मिलकर बातचीत करनेवाले हैं ।
चुनाव प्रचार उप समिति के संयोजक इन्द्र भण्डारी के अनुसार अध्यक्ष ओली आज सुबह ११ बजे दमक ५ के यलम्बर चोक से मतदाताओं से मुलाकात कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे । इसके तुरंत बाद ११ बजकर ५० मीनट में दमक ६ के शङ्खधर चोक में स्थानीय लोगों के साथ उनका संवाद कार्यक्रम तय किया गया है । इसी तरह १ बजे दमक ७ के तविन चोक और २ बजे दमक १ के हबलदार चोक में कार्यक्रम रखा गया है । ये जानकारी ओली के सचिवालय ने दी है ।
सोमवार अपरान्ह ३ बजे दमक २ स्थित दमक फन पार्क में स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद ओली ४ बजे दमक ३ के आमचोक के कार्यक्रम में भाग लेंगे । आमचोक में ही आज दिनभर के भेटघाट कार्यक्रम को समाप्त करने की तालिका है । इससे पहले ओली रविवार को दमक २ स्थित हिमालय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित नेपाल शिक्षक संगठन के अन्तक्र्रिया कार्यक्रम में शामिल हुए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *