बांग्लादेश – तारीक रहमान आज लेंगे शपथ
काठमांडू, फागुन ५ – आज से बांग्लादेश में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत होने जा रही है । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के उत्तराधिकारी तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के बनने जा रहे हैं । आज ही वे प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ भी लेंगे । पिछले सप्ताह हुए आम चुनावों में अपनी पार्टी को बहुमत मिलने के बाद ६० वर्षीय रहमान सत्ता की कमान संभालने जा रहे हैं । उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि “सभी से दोस्ती, किसी से बगावत नहीं…मुझे पक्का नहीं पता, पर वो भारतीय प्रानमंत्री मोदी को जरुर बुलाएंगे ।
बांग्लादेश में इस बार शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन ’बंगभवन’ के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। अब तक एक लंबे अर्से से ’बंगभवन’में शपथ ग्रहण की परंपरा रही है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन आज दोपहर कैबिनेट के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जानकारी के मुताबिक सांसदों का शपथ ग्रहण सुबह १०ः०० बजे होगा, जिसके बाद शाम ४ः०० बजे मुख्य कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। इससे पहले सुबह ११ः३० बजे संसदीय दल के नेता के चुनाव के लिए बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की बैठक बुलाई गई है।



