काठमांडू में आज सुबह न्यूनतम तापक्रम ८.६ डिग्री सेल्सियस
काठमांडू, फागुन ५ – आज देश के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है । तीनों प्रदेश के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में तराई के कुछ हिस्सों में मध्यान्न तक कुहासा और घुंघ लगा रहेगा । देश के उच्च पहाड़ी और हिमाली हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे । बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतयः साफ रहेगा । कोशी, गंडकी और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाड़ी और हिमाली हिस्सों के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है । काठमांडू में आज सुबह पौने ६ बजे का न्यूनतम तापक्रम ८.६ डिग्री सेल्सियस मापा गया है । विभाग ने जानकारी दी है कि दिन में २० से लेकर २२ डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने का पूर्वानुमान है । कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के साथ ही गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली हिस्सों में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे । बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतयः साफ ही रहेगा । गंडकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी और हिमाली क्षेत्र के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।



