दुर्गा प्रसाईं को ४ दिन हिरासत में रखने की प्रशासन से अनुमति
काठमांडू, 17 फरवरी । राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाओ महाअभियान के संयोजक तथा मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं को चार दिन हिरासत में रखने की अनुमति काठमांडू जिला प्रशासन ने दी है । प्रसाईं पर अफवाह फैलाकर सार्वजनिक शांति के विरुद्ध अपराध करने का आरोप लगाया गया है । इसी आरोप में आगे की जांच के लिए जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने प्रसाईं को चार दिन हिरासत में रखने की अनुमति पुलिस को दी है ।
प्रसाईं को सोमवार रात भक्तपुर स्थित निवास से गिरफ्तार किया गया था । भक्तपुर से गिरफ्तार कर प्रसाईं को जिला प्रहरी परिसर काठमांडू की हिरासत में रखा गया है । प्रसाईं पर निर्वाचन संबंधी अफवाह फैलाने का आरोप है । उन्होंने २१ फागुन को किसी भी हालत में निर्वाचन नहीं होने की बात सार्वजनिक रूप से कहते हुए बयान दिए थे ।

