Thu. Mar 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीयता की रक्षा के लिए जसपा नेपाल को चुनाव जितना जरूरी हैः यादव

उपेन्द्र यादव, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १७ फरवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि संघीयता की रक्षा करने का साहस केवल उनकी पार्टी के पास है । आज मंगलवार फेसबुक के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति सार्वजनिक करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा कि संघीयता की रक्षा के लिए जसपा नेपाल को जीतना आवश्यक है ।
अध्यक्ष यादव ने अपने फेसबुक पर लिखा है– ‘मधेश जनविद्रोह केवल आंदोलन नहीं था, वह मधेश के आत्मसम्मान का घोषणापत्र था ।’ उन्होंने आगे कहा है– ‘गोली, दमन और षड्यंत्र के बीच खड़े होकर अधिकार और पहचान का झंडा उठाने वाली शक्ति ही आज मधेश की वास्तविक प्रतिनिधि है ।’
उन्होंने कहा है कि शहीदों के बलिदान से स्थापित संघीयता को कमजोर करने की कोशिश करने वाले बहुत दिखाई दे रहे हैं । ‘शहीदों के बलिदान से बनी संघीयता की नींव को कमजोर करने वाले बहुत हैं, लेकिन उसकी रक्षा करने का साहस केवल जसपा नेपाल के पास है,’ अध्यक्ष यादव ने कहा है ।
अब निर्णय करने की जिम्मेदारी जनता के हाथ में होने की बात कहते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘इतिहास लिखना है या इतिहास मिटानारु अपने अधिकार, स्वाभिमान और सशक्त प्रतिनिधित्व के लिए संघर्ष करने वाली शक्ति को मतदान करें ।’

यह भी पढें   रुकुम पश्चिम के सानीभेरी नदी किनारे दो लड़कियों के शव मिले

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *