धादिङ बस दुर्घटना – १७ लोगों की मृत्यु
काठमांडू, फागुन ११– पृथ्वी राजमार्ग अन्तर्गत धादिङ के बेनिघाट रोराङ गाँवपालिका–७ चरौदी के नजदीक ही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें १७ लोगों की मृत्यु हो गई है । दुर्घटना में ११ पुरुष और ६ महिलाओं की घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई । मृत्यु होने वालों में एक महिला और एक पुरुष विदेशी नागरिक भी हैं । बस में ४४ लोग सवार थे । घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है । पोखरा से काठमांडू आ रही ग२ ख १४२१ नं की बस त्रिशूली नदी किनारे में गिर गई ।
दुर्घटनास्थल से सभी घायलों का बचाव किया जा चुका है । कुछ घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, अधिकांश को काठमांडू भेजा जा चुका है । जिला के तीनों सुरक्षा निकाय और स्थानीय द्वारा यात्रियों का बचाव किया गया था ।



