Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मकवानपुर के सभापति भरत पराजुली ने किया कांग्रेस में प्रवेश


काठमांडू, फागुन ११ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) मकवानपुर के सभापति भरत पराजुली ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है । इससे पहले वे कांग्रेस से ही रास्वपा में गए थे । रास्वपा मकवानपुर ने आज एक विशेष सभा रखा है । इससे पहले जिला सभापति ने सर्लाही पहुँचकर गगन थापा से मुलाकात की थी ।
पराजुली ने कहा कि “मैं अभी गगन थापा के साथ ही हूँ । कांग्रेस में ही वापस आया हूँ । बाकी बात बाद में करुँगा ।”उन्होंने सामाजिक संजाल द्वारा रास्वपा छोड़ने की प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा कि
– मैं पिछले ३० वर्षों से नेपाली कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रूप से समर्पित रहा हूँ। उसके बाद, मैंने २०७९ साल के सावन में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल होकर संगठन के निर्माण और विस्तार पर काम करना जारी रखा । मैं जहां भी रहा, मैंने हमेशा आम आदमी के सेवक के रूप में लोगों की सेवा के प्रति समर्पित रहने का प्रयास किया ।
२०७९ साल के प्रतिनिधि सभा चुनावों में, मकवानपुर निर्वाचन क्षेत्र संख्या २ जैसे कठिन निर्वाचन क्षेत्र से १२,००० से अधिक वोट प्राप्त करना मुझ पर जनता के विश्वास का प्रमाण था ।
रास्वपा में मुझे बहुत स्नेह, साथ और विश्वास करने वाले सम्पूर्ण साथियों में हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ । मेरे पार्टी में नहीं रहने से सीमित व्यक्तियों को सुखानुभूति हो सकती है, मैं कामना करता हूँ कि भविष्य में किसी को भी मेरे जैसी नियति नहीं भोगना पड़े ।

यह भी पढें   मार्च २०२६ का चुनाव : बैलेट बॉक्स या एक और पेण्डोरा बॉक्स : डा.विधुप्रकाश कायस्थ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *