Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंशु कुमारी झा की पुस्तक “पवित्र रजस्वला” (कविता संग्रह) का काशी नगरी में लोकार्पण

 

२३ फरवरी, वाराणसी। विश्व हिन्दी शोध संवर्धन अकादमी तथा कविताम्बरा, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय काशी काव्य-कुम्भ में अंशु झा की पहली कृति पवित्र रजस्वला” (कविता संग्रह) का लोकार्पण हुआ । श्री हीरालाल मधुकर जी के संयोजन में हुये कार्यक्रम में प्रो विहारलाल शर्मा कुलपति, प्रो सूर्य प्रसाद दीक्षित पूर्व विभागाध्यक्ष लखनऊ, आचार्य मिथिलेश नन्दनी शरण हनुमत पीठाधीश अयोध्या, श्री अशोक तिवारी महापौर वाराणसी, मुजफ्फरपुर से आये प्रसिद्ध विद्वान श्री संजय पंकज तथा हिंदी के जानेमाने विद्वानों की उपस्थिति थी । काशी नगरी में हुए इस पुस्तक का लोकार्पण के बाद काठमांडू में भी विमोचन रखा गया है ।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन में पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपसभापति का नया पद सृजित

डॉ कृष्ण चन्द्र मिश्र पब्लिकेशन प्रा लि काठमांडू द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की भूमिका हिंदी विभागाध्यक्ष टीयू डॉ श्वेता दीप्ति द्वारा लिखा गया है तथा शुभकामना संदेश पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ संजीता वर्मा ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com