Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्यूट किड्स स्कूल का वार्षिकोत्सव सह दि आयरा ग्लोबल स्कूल का शुभारंभ पर कई कार्यक्रम

 

हिमालिनी प्रतिनिधि विराटनगर जोगबनी ( सीमा क्षेत्र ) । सीमावर्ती शहर फारबिसगंज के मटियारी स्थित क्यूट किड्स स्कूल का वार्षिकोत्सव सह द आयरा ग्लोबल स्कूल के शुभारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर एवं जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज नगर की नगर अध्यक्षा श्रीमती वीणा देवी उपस्थित रहीं। साथ ही उप नगर अध्यक्षा प्रतिनिधि बुलबुल यादव , मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप देव , मॉडर्न एकेडमी के निदेशक दिलीप कुमार दीन , शशि अकादमी के निदेशक अभय सिंहा , सुजित शेखर , राजीव कुमार रंजन , जीतेन्द्र प्रसाद सहित जिले भर के सोशल मीडिया इन्फुलेंसर धीरज पांडे एवं बिट्टू पांडे , अमृत जी, विकास जी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अनिमेष कुमार जी एवं स्कूल मैनेजर महोदया श्रीमती शांभवी मिश्रा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों — तृषा मंडल, सौरभ कुमार मिश्रा , शिवानी राय, साक्षी जायसवाल, दिव्या सिंह, प्रियंका मंडल, अमित डे, सिद्धार्थ सेम, पलक चौखानी, श्रिया शर्मा का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढें   हुलाकी प्रोजेक्ट को उच्च अदालत ने लगाई फटकार जग्गाधनी मिश्र बन्धुओं को मिला न्याय

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी बच्चों द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित सैकड़ों अभिभावकों एवं अतिथियों ने सराहा।
पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com