Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा चुनाव से पहले सिंगापुर रवाना, पत्नी आरजू दिल्ली में

 

काठमांडू। आगामी 21 फागुन को होने वाले निर्वाचन से ठीक पहले नेपाली कांग्रेस के निवर्तमान सभापति एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा स्वास्थ्य उपचार के लिए बुधवार रात सिंगापुर रवाना हो गए। वे सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान संख्या एसक्यू–441 से रात 11 बजे काठमांडू से प्रस्थान किए।

देउवा चुनाव से पहले नेपाल लौटेंगे या नहीं, इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले चर्चा थी कि वे मतदान के लिए अपने गृह जिला डडेल्धुरा जा सकते हैं, लेकिन उनकी वापसी को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढें   देशभर मानसून सक्रिय, कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

डडेल्धुरा से कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा सदस्य उम्मीदवार नैनसिंह महर ने बताया कि स्वास्थ्य समस्या के कारण देउवा सिंगापुर गए हैं, हालांकि उनकी वापसी की तिथि के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। देउवा के साथ उनके निजी सचिव भानु देउवा भी सिंगापुर गए हैं।

इधर, देउवा की पत्नी एवं पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजु राणा देउवा इस समय भारत में हैं।

देउवा के सिंगापुर जाने को लेकर उनके सचिवालय या नेपाली कांग्रेस की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि पार्टी के भीतर इस घटनाक्रम को गंभीरता से देखा जा रहा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि पूर्व सभापति चुनाव में पार्टी के पक्ष में खुलकर अपील करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं और मतदान के लिए डडेल्धुरा जाने की बात भी तय नहीं है।

यह भी पढें   भोटेकोशी-त्रिशूली में बाढ़: रिस्क कम्युनिकेशन, बचाव और पुनर्स्थापनमें एक नया राष्ट्रीय सबक : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

सूत्रों के अनुसार, उनकी 19 फागुन को वापसी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इस पर भी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

विशेष महाधिवेशन में गगन थापा के पार्टी सभापति निर्वाचित होने के बाद से देउवा सक्रिय राजनीति में अपेक्षाकृत शांत रहे हैं। उन्होंने अब तक चुनाव में पार्टी के समर्थन में कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। बताया जाता है कि टिकट वितरण को लेकर वे असंतुष्ट हैं।

यह भी पढें   आईएमई ग्रुप ने प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

इस बीच, जेन–जी आंदोलन के दौरान भदौ 24 को बुढानीलकंठ स्थित निवास पर देउवा दंपती पर हमला हुआ था, जिसमें वे घायल हो गए थे। देउवा के सिर में चोट लगी थी और उनकी पत्नी का प्रारंभिक उपचार सैनिक अस्पताल छाउनी में हुआ था।

चुनाव के ठीक पहले उनकी विदेश यात्रा ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com