Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खामेनेई की मौत के बाद कौन बनेगा सुप्रीम लीडर

 

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए ने आसार जता दिए थे कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के मारे जाने पर रिवोल्यूशनरी गार्ड फोर्स का कोई कट्टरपंथी कमांडर उनका स्थान ले सकता है।

सीआइए का यह आकलन ईरान की बीते दो हफ्ते की स्थितियों के विश्लेषण से सामने आया है।

क्या है अमेरिका का उद्देश्य?
ईरान में अमेरिकी कार्रवाई का उद्देश्य वहां की सत्ता में परिवर्तन का है। इसके मद्देनजर ईरान ने खामेनेई की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सूत्रों के अनुसार वह हफ्तों से अज्ञात स्थान पर हैं और उनके रहने के संभावित स्थान कड़े सुरक्षा घेरे में हैं।

यह भी पढें   नेपाल -भारत सम्बन्ध एक नए युग की तरफ बढने के लिए प्रतिबद्ध : रवि लामिछाने

सर्वोच्च नेता चुने जाने की तैयारी पूरी
सीआइए के अनुसार, खामेनेई के मारे जाने या उनके स्वास्थ्य को खतरा पहुंचने की स्थिति में ईरान ने उनके स्थान पर सर्वोच्च नेता चुने जाने की पूरी तैयारी कर रखी है। लेकिन यह संभावित व्यक्ति कौन होगा, इसको लेकर अभी पर्दा है। विदित हो कि ईरान में सर्वोच्च धार्मिक नेता ही सत्ता का प्रमुख भी होता है। राष्ट्रपति का दर्जा उसके बाद है।

यह भी पढें   अर्थ मंत्रालय ने आर्थिक विधेयक के16 पृष्ठ हटाकर नया संस्करण सार्वजनिक किया

ईरान में राष्ट्रपति जनता के मत से चुना जाता है। जबकि 47 वर्षों की इस्लामिक सत्ता में अयातुल्ला खोमैनी के बाद अली खामेनेई ईरान के दूसरे सर्वोच्च नेता हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *