चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करें – प्रचण्ड
काठमांडू, फागुन १७ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के संयोजक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ने आग्रह किया है कि आगामी चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करें ।
रविवार (फागुन १७) वीडियो संदेश द्वारा उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, मतदाताओं और सुरक्षाकर्मियों को संयमित और जिम्मेदार रहने को कहा है । उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया है कि ये सभी का साझा दायित्व है कि चुनाव को सफल बनाया जाए ।
‘प्रचण्ड’ ने अपने संबोधन में ‘जेन जेड’ आन्दोलन के बाद के अनिश्चित राजनीतिक अवस्था और अन्तरिम सरकार गठन में पार्टी द्वारा खेले गए सहजीकरण का स्मरण किया । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश को नए जनादेश दिलाने में नेकपा द्वारा निभाई गई भूमिका का मूल्यांकन इतिहास करेगा।
उन्होंने कहा कि “सरकार के नेतृत्व में सुशासन की शुरुआत करने, विधि का शासन स्थापना करने और बड़े भ्रष्टाचार कांडों को उजागर करने का काम किया गया था ।
उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि प्रतिपक्ष में रहते हुए भी कुशासन, दंभ और अहंकार विरुद्ध निरंतर संघर्ष को जारी रखा । उन्होंने इस चुनाव में जनता से सभी दलों की भूमिका का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए मतदान करने की अपेक्षा व्यक्त की है ।



