Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेली समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

 


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । तेली कल्याण समाज नेपालधनुषा द्वारा सोमवार को जनकपुरधाम के क्राउन प्लाजा में होली मिलन समारोह ई. शंभू प्रसाद साह की अध्यक्षता में मनाया गया। इस होली मिलन समारोह के प्रमुख अतिथि पूर्व संघीय राज्य मंत्री तथा संविधान सभा सदस्य अरविंद कुमार साह थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई का पर्व हैं। समाज आपसी सौहार्द से होली पर्व मनायें। पूर्व मंत्री ने संसदीय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। होली मिलन समारोह में जिला विकास समिति के पूर्व सभापति राम चरित्र साह, कृषि बैज्ञानिक डा. राम बदल साह, जसपा नेपाल के बरिष्ठ नेता बिष्णुदेव साह, नेकपा एमाले के नेता जानकी राम साह, अंबू प्रसाद साह, नेपाल बैश्य कल्याण संघ धनुषा के अध्यक्ष श्याम साह, प्रो.सुरेश साह, डा शशि साह, अशोक साह, लक्ष्मण साह,पिंकी साह, मधु साह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *