Thu. Mar 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सचेत मत, मजबूत मधेश, सुरक्षित भविष्य, यही हमारा साझा संकल्प है –उपेन्द्र यादव

काठमांडू, फागुन २ – जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने आम मतदाताओं से सार्वजनिक रुप से आग्रह करते हुए कहा है कि कुछ तत्वों द्वारा सुनियोजित ढंग से भ्रम, हल्ला और अफवाह फैलाएं जा रहे हैं, इस षड्यंत्र पूर्ण जाल में नहीं फंसे । सप्तरी निर्वाचन क्षेत्र नं ३ से प्रतिनिधि सभा सदस्य के उम्मीदवार रहे अध्यक्ष यादव ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जनता से अपील की है कि यह बहुत ही निर्णायक क्षण है, इस क्षण में जनता के मत को कमजोर करने के लिए अनेक शक्ति सक्रिय है, इसलिए सचेत मतदाताओं से आग्रह किया कि वे भ्रमित न हों । अध्यक्ष यादव ने कहा भने, “क्षणिक प्रलोभन और अफवाहों की लहर में नहीं बहे । अपने त्याग, अपने इतिहास और अपने स्वाभिमान को याद रखें । अपने अधिकारों की रक्षा करने का निर्णय स्वयं लें । सचेत मत, मजबूत मधेश, सुरक्षित भविष्य, यही हमारा साझा संकल्प है ।”
उनका कहना था कि मधेश को जो अधिकार, पहचान और स्वाभिमान मिला है वह किसी प्रकार का दान नहीं होकर बलिदान की उपलब्धि है । “ये अधिकार किसी ने मधेश को उपहार में नहीं दिया है । मधेश ने सड़क और संसद में लड़कर इसे हासिल किया है ।”
संघीयता, स्वायत्तता और लोकतांत्रिक गणतंत्र प्रति प्रतिबद्ध रहने का आग्रह करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा कि मतदान केवल प्रतिनिधि चयन मात्र नहीं होकर मधेश के भविष्य का दिशा निर्देश करेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *