Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोलियम पदार्थो का अनावश्यक रूप से जमा नहीं करें – नेपाल ऑयल निगम

 


काठमांडू, फागुन २ – नेपाल ऑयल निगम ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक रूप से जमा नहीं करें क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थो का आयात, बिक्री और वितरण हो रहा है । सोमवार निगम के कार्यकारी निर्देशक चण्डिका भट्ट ने यह आग्रह किया है कि पेट्रोलियम पदार्थ का नियमित आयात हो रहा है इसलिए किसी तरह का अनावश्यक स्टोर नहीं करें ।
उन्होंने कहा कि ’पेट्रोलियम पदार्थ का आयात पाइप लाइन के द्वारा नियमित रूप से हो रहा है ।’ उन्होंने कहा कि ’आसन्न चुनाव के समय में भी पर्याप्त मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ का आयात जारी रहेगा ।’ उन्होंने स्पष्ट किया है कि पेट्रोलियम पदार्थो को ड्रम वा कैन में स्टोर करने से जोखिम बढ़ जाता है ।
उन्होंने यह भी कहा कि – पेट्रोलियम पदार्थो का अनावश्यक रूप से स्टोर करने से आग दुर्घटनाओं के संभावित जोखिम को देखते हुए कैन, ड्रम में पेट्रोलियम पदार्थो को भरना निषेध कर दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *