Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मारवाडी युवा मंच जोगबनी द्वारा रंग बरसे होली धमाल कार्यक्रम , फाल्गुनियों ग्रुप का दमदार प्रस्तुति

 

विराटनगर, जोगबनी ( सीमा क्षेत्र । होली के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच जोगबनी द्वारा रंग बरसे होली धमाल कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम में आयो फाल्गुओ ग्रुप विराटनगर के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक मारवाड़ी और हिन्दी गीत गाकर लोगों को थिरकने पर विवश किया । युवा , महिला , युवती , वृद्ध , बच्चे सभी होली गीत पर नाचते नजर आए । क्या खूब लगती हो … तुझे न देखूं तो चैन… पचरंग फ़गुनियो … चंद चढ़ो गिनगार  …. आदि होली गीत पर नंदकिशोर राठी , सीताराम बाहेती , शिवरतन जोशी , श्याम जी बास्कोटा , सुशील मुंदरा ,भवानी बाहेती , संजय तंबर ,जतिन राठी , मनोज गुप्ता , कुंज शारडा , हेमंत शारडा ने अपनी अपनी प्रस्तुति दिया । संचालन सुरेश तापडिया कर रहे थे । कार्यक्रम भव्य और सभ्य ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल , सचिव विकास गोयल , कोषाध्यक्ष योगेश तापड़िया सक्रिय दिखे । इस मौके पर नंदकिशोर राठी , डा. सुशील तापडिया , सुरेश तापडिया , श्याम तापड़िया , रोहित तापडिया ,राजू बाबू काबरा , मनोज काबरा , दीपा काबरा , नेहा डागा , ज्योति तापड़िया , स्नेहा तापड़िया के अलावा मारवाड़ी युवा मंच के केशव लाहोटी , सुमित गोयल , हितेश अग्रवाल , रोहित तापडिया , अभिषेक तापड़िया , राजा अग्रवाल , मोहित अग्रवाल , अमन अग्रवाल , रितिक गोयल , गौतम शर्मा , आनंद गोयल सहित अनेकों प्रबुद्धजन मौजूद थे ।प्रस्तुति : माला मिश्रा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *