Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चन्द्रपुर नगरपालिका–५ में शंकास्पद वस्तु, सेना की बम डिस्पोजल टीम घटनास्थल में

 

काठमांडू, फागुन ३ – रौतहट के चन्द्रपुर नगरपालिका–५ राजपेडा में मंगलवार शंकास्पद वस्तु प्राप्त होने के बाद स्थानीय निवासियों में त्रास फैल गया है । आज सुबह स्थानीय निवासियों को सड़क किनारे एक शंकास्पद वस्तु दिखाई दी जिसकी उन्होंने पुलिस को खबर दी । सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद इलाका पुलिस कार्यालय चन्द्रपुर से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और उस क्षेत्र को सुरक्षित किया है । अभी नेपाली सेना ने बम डिस्पोजल टीम को तैनात किया है । नारायण दल गण से तैनात किए गए सेना की डिस्पोजल टीम ने शंकास्पद वस्तु की जाँच तथा उसे निस्क्रिय करने की तैयारी कर ली है ।
इसी तरह सोमवार को भी रौतहट के राजपुर नगरपालिका–६ में शंकास्पद वस्तु प्राप्त हुई थी जिसे नेपाली सेना ने डिस्पोज किया था । नारायण दल गुल्म ने रौतहट के चारों चुनाव क्षेत्रों में १–१ बम डिस्पोजल तथा गौर चन्द्रपुर सड़क क्षेत्र के लिए अलग ही एक टीम तैनात किए जाने की सेना ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com