Thu. Mar 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू, फागुन ३ – आज (मंगलवार) की शाम को खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण लगने वाला है । खगोलविदों का कहना है कि ग्रहण के साथ ही शाम ६ः०४ बजे चंद्रमा उदय होगा । ये चन्द्र ग्रहण नेपाल के विभिन्न भाग से दिखाई देगा । ये जानकारी वाल्मीकि कैंपस के वरिष्ठ खगोलविद् प्रा .डा. जयन्त आचार्य ने दी है ।
उनका कहना है कि यह ग्रहण विशेष ग्रहण होगा । यह ग्रहण दुर्लभ माना जाता है क्योंकि यह मंगलवार शाम को ग्रहण के दौरान चंद्रमा के उदय होने पर होगा ।
आचार्य ने बताया कि काठमांडू में ग्रहण के साथ ही शाम ६ः०४ बजे चंद्रमा उदय होगा । उन्होंने कहा कि जैसे ही चंद्रमा क्षितिज से ऊपर उठेगा, उसका आधे से अधिक भाग पृथ्वी की गहरी छाया से ढक जाएगा ।
उन्होंने बताया कि यह खगोलीय घटना काठमांडू में लगभग एक घंटे तक स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है । खगोलविदें का कहना है कि इस चन्द्र ग्रहण के अवलोकन के लिए किसी तरह का कोई विशेष उपकरण या चश्में की आवश्यकता नहीं है । सूर्य ग्रहण की ही तरह चन्द्र ग्रहण भी नंगी आँखों से, खुले जगहों से देख सकते है ।
इससे पहले भाद्र २२ गते की रात खग्रास (पूरी तरह से ढ़का हुआ) चन्द्र ग्रहण लगा था । इस चन्द्र ग्रहण को काठमांडू में साढे तीन घंटे तक देखा गया था । इसी तरह खगोलविदें ने यह भी बताया है कि अब सूर्य ग्रहण नेपाल से ०८४ में ही दिखेगा ।
सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन होता है । चंद्र और सूर्य ग्रहण तब होते हैं जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में होते हैं । जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में आ जाता है, तो हमें चंद्र ग्रहण दिखाई देता है। इसी प्रकार, जब चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है, तो हमें सूर्य ग्रहण दिखाई देता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान पूरी पृथ्वी एक साथ चंद्रमा को देख सकती है । हालांकि, सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर केवल कुछ ही लोग ग्रहण का अनुभव कर पाते हैं । कई लोग तो ग्रहण देख ही नहीं पाते।
वैज्ञानिकों का कहना है कि चंद्र ग्रहण पूरी तरह से हानिरहित है, इसलिए इसे नंगी आंखों से देखने से कोई नुकसान नहीं होगा। हालांकि, सूर्य ग्रहण देखते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *