कुलमान घिसिङ ने किया अपना मतदान
काठमांडू, फागुन २१ – उज्यालो नेपाल पार्टी के अध्यक्ष कुलमान घिसिङ ने अपना मतदान कर लिया है ।
आज सुबह ७ बजे ही घिसिङ ने बौद्ध, महाँकाल स्थित जनकल्याण माध्यमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र से अपना मतदान किया । घिसिङ काठमांडू –३ से प्रत्यक्ष उम्मीदवार भी हैं ।

