‘आपके नेतृत्व में आज लोकतंत्र की जीत हुई है माँ’– बालेन साह
काठमांडू, फागुन २१ – रास्वपा के वरिष्ठ नेता बालेन साह ने कहा है कि प्रधानमन्त्री सुशीला कार्की के नेतृत्व में देश में लोकतंत्र की जीत हुई है ।
आज (गुरुवार) मतदान सम्पन्न होने के साथ ही साह ने सामाजिक संजाल द्वारा यह बात कही है ।
साह ने प्रधानमंत्री कार्की की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘आपके नेतृत्व में आज लोकतंत्र की जीत हुई हैं । माँ’
जेन जी आन्दोलन के बाद प्रधानमंत्री बनी कार्की के नेतृत्व में देशभर में मतदान समाप्त हुआ है । छिटपुट विवादों के बाहेक देशभर में शांतिपूर्ण रुप से चुनाव सम्पन्न होने की जानकारी निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने दी है ।


