Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लगभग ६० प्रतिशत मतदान हुआ है – चुनाव आयोग

 

काठमांडू, फागुन २१ – चुनाव आयोग द्वारा मतदान के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया है। पत्रकार सम्मेलन में बताया गया कि देशभर शांतिपूर्ण रुप में मतदान सम्पन्न हो गया है । कुछ जिलों में छीटपुट घटनाओं के बाहेक देशभर में शान्तिपूर्ण तरीके से मतदान समाप्त हो गया है । अभी विभिन्न जिलों के मतदान स्थल से मतपेटिकाएं संकलन की जा रही है ।
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि लगभग ६० प्रतिशत मत डाले गए हैं । आयोग के कार्यबाहक प्रमुख आयुक्त रामप्रसाद भण्डारी ने बताया कि लगभग ६० प्रतिशत मत गिराए जाने का प्रारम्भिक अनुमान किया गया है । यद्यपि पूरा विवरण संकलन किया जा रहा है । निर्वाचन में एक करोड ८९ लाख तीन हजार ६८९ मतदाता थे । जिसमें ९६ लाख ६३ हजार ३५८ पुरुष मतदाता, ९२ लाख ४० हजार १३१ महिला मतदाता और २ सौ अन्य मतदाता थे ।

यह भी पढें   दुनियाँ की नजरों में नहीं, अपने अंतर्मन की नजरों में बड़ा बनें : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com