भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर और रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन बीच मुलाकात
काठमांंडू, भाद्र ९ – भारत के विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की । एस. जयशंकर ने सामाजिक संजाल के माध्यम से यह जानकारी दी कि रुस की राजधानी मॉस्को में पुतिन के साथ उन्होंने मुलाकात की ।
उन्होंने लिखा है कि ‘सोमवार मॉस्को में रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन से मिलकर खुशी हुई । मैंने उन्हें (भारत के) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तिगत संदेश हस्तान्तरण किया ।’
जय शंकर ने उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि –इस अवसर पर पुतिन को रुस में ही संपन्न २७ वें आईआरआईजीसी–टेक (व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, प्राविधिक और सांस्कृतिक सहयोग संबंधी अन्तर सरकारी आयोग) अन्तर्गत हुए विमर्श की भी जानकारी कराई । उन्होंने कहा है कि ‘रुस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ क्षेत्रीय और विश्व व्यापी महत्त्व के मुद्दों पर भी बातचीत हुई । ’
इससे पहले अपने एक और पोष्ट में भारतीय विदेशमंत्री ने बताया कि भारत–रुस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, प्राविधिक और सांस्कृतिक सहयोग संबंधी अन्तर सरकारी आयोग की २७ वीं बैठक अत्यन्त ही फलदायी साबित हुई ।


