राष्ट्रपति ने सरकार के साथ ही चुनाव में शामिल सभी के प्रति किया आभार व्यक्त
काठमांडू, फागुन २१ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने प्रतिनिधिसभा के चुनावों के शांतिपूर्ण रुप से संपन्न होने पर खुशी व्यक्त की है । उन्होंने मौजूदा स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि देश के सामने मौजूद जटिल राजनीतिक स्थिति का समाधान इस चुनाव के माध्यम से मिल गया है । राष्ट्रपति के प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल के अनुसार राष्ट्रपति पौडेल ने लोकतांत्रिक अभ्यास में इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि को एक सकारात्मक उपलब्धि के रूप में लिया है । राष्ट्रपति ने इस चुनाव को निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दिन रात काम करने वाली सरकार, चुनाव आयोग, सुरक्षा निकाय, राजनीतिक दलों और राष्ट्रसेवक कर्मचारियों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है ।
इसके साथ ही उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आम मतदाता और सम्पूर्ण नेपाली भाई बहनों को भी धन्यवाद दिया है । उन्होेंने कहा कि सभी पक्षों के सामूहिक प्रयासों और सक्रियता के कारण ही यह संभव हो सका है । सबका साथ नहीं होता तो यह संभव नहीं हो सकता था ।


