Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी – शेखर कोईराला

 

काठमांडू, फागुन २१ – नेपाली कांग्रेस के नेता ड‘. शेखर कोइराला ने कहा है कि आज संपन्न हुए प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनाव में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी । गुरुवार (फागुन २१) मोरङ में मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव से कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रुप में सामने आएगी और सीट संख्या के आधार पर ही सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा ।
उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि आने वाले दिनों में संविधान संशोधन के साथ ही सरकार संचालन, ऐन–नियम, तथा कानून बनाने के लिए सभी दलों को मिलाकर ले जाने में कांग्रेस पहल करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *