देशभर में मतदान की गिनती शुरु रास्वपा २१ क्षेत्रों में आगे
काठमांडू, फागुन २२ – देशभर में मतदान की गिनती शुरु हो चुकी है । और इसमें रास्वपा ने दो तिहाई से अधिक चुनावी क्षेत्रों में शुरुआती बढ़त हासिल की है । विगत में कांग्रेस एवं एमाले के उम्मीदवार जिन क्षेत्रों से निरन्तर चुने जाते रहे हैं उन क्षेत्रों में भी मतगणना में रास्वपा की शुरुवाती बढ़त देखी जा रही है ।
बहुत से जगहों में कल रात से ही मतगणना शुरु हो चुकी है और कुछ जगहों में सुबह सात बजे मतगणना शुरु हुई है ।

