Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झापा ५ में बालेन आगे

 

काठमांडू, फागुन २२ – फागुन २१ गते मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब देशभर में मतगणना जारी है। कई स्थानों पर मतगणना कल रात से ही शुरू हो गई थी, जबकि कुछ क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे से मतों की गिनती प्रारम्भ की गई।
यदि शुरुआती रुझानों की बात करें तो कई स्थानों पर राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में कुछ निर्वाचन क्षेत्र ऐसे भी हैं जिनके नतीजों को लेकर लोगों में विशेष उत्सुकता बनी हुई है। इन्हीं में से एक है झापा निर्वाचन क्षेत्र नंबर ५।

यह भी पढें   मन्त्री फेरबदल की अटकलों के बीच राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के पदाधिकारियों में किसकी चर्चा ?

इस क्षेत्र को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यहाँ से नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चुनावी मैदान में हैं। उनके मुकाबले में रास्वपा की ओर से बालेन साह उम्मीदवार हैं। रास्वपा ने बालेन साह को संभावित भावी प्रधानमंत्री के रूप में भी आगे बढ़ाया है, इसलिए इस सीट पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार झापा क्षेत्र नंबर ५ में बालेन साह बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस क्षेत्र की प्रारम्भिक मतगणना का परिणाम भी सार्वजनिक कर दिया गया है।
अब तक कुल १,४०० मतों की गणना हो चुकी है, जिनमें नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को ३८४ मत प्राप्त हुए हैं, जबकि बालेन साह को ८१४ मत मिले हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *