रौतहट १ में शुरु नहीं हुई मतगणना
काठमांडू, फागुन २२ – फागुन २१ गते मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब देशभर से मतगणना के रुझान आने शुरु हो चुके हैं । कई स्थानों पर मतगणना कल रात से ही शुरू हो गई थी, जबकि कुछ क्षेत्रों में आज सुबह सात बजे से मतों की गिनती प्रारम्भ की गई है लेकिन रौतहट १ में मतगणना अभी तक शुरु नहीं हो पाई है । मुख्य चुनाव अधिकृत मनोज केसी ने बताया है कि पार्टी प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण सर्वदलीय बैठक आयोजित नहीं की जा सकी है । जिसके कारण मतगणना का काम शुरु नहीं हो पाया है ।
रौतहट १ में पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी के सह संयोजक माधव कुमार नेपाल उम्मीदवार हैं । नेपाली कांग्रेस से अनिल कुमार झा, जसपा के योगेन्द्र राय यादव उम्मीदवार हैं ।


